महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सजा दिलाने में यूपी बड़े राज्यों में अव्वल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -76.6% कन्विक्शन रेट के साथ 21 हजार से अधिक अपराधियों को सजा -पश्चिम बंगाल

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सजा दिलाने में यूपी बड़े राज्यों में अव्वल

लखनऊ, विशेष संवाददाता

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में अपराधियों को सजा दिलाने के मामले में उत्तर प्रदेश वर्ष 2024 में देश के बड़े राज्यों में सबसे आगे रहा है। एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश की कन्विक्शन रेट 76.6% दर्ज की गई, जबकि 21,169 अपराधियों को दोषी ठहराया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

अपराधों की सुनवाई

राज्य की अदालतों ने वर्ष के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराधों के 27,639 मामलों की सुनवाई पूरी की, जो देश में सबसे अधिक रही। पुलिस अधिकारियों ने इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “जीरो टॉलरेंस” नीति, मजबूत अभियोजन तंत्र और फास्ट ट्रैक अदालतों को देते हैं।

अन्य राज्यों की तुलना

वहीं पश्चिम बंगाल बड़े राज्यों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा है। वहीं सजा दिलाने का रेट महज 1.6% दर्ज किया गया है। अन्य बड़े राज्यों में कर्नाटक का कन्विक्शन रेट 4.8 फीसदी, महाराष्ट्र 8.7 फीसदी, तेलंगाना 14.8, केरल 17, पंजाब 19, मध्य प्रदेश 29.6, तमिलनाडु 23.4 और राजस्थान 37.2 फीसदी रहा है। एनसीआरबी आंकड़ों के अनुसार 92.1 फीसदी लंबित मामलों के दबाव के बावजूद उत्तर प्रदेश ने बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की तुलना में कहीं बेहतर सजा दिलाई है।

किशोरों द्वारा किए गए अपराध में कमी

दूसरी ओर किशोरों द्वारा किए जाने वाले अपराधों में भी कमी दर्ज की गई है। इनका आंकड़ा 2023 में 1577 और 2024 में 1175 रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ अपराध की बात की जाए तो यूपी में 2022 में 410 व 2023 में 389 मामले दर्ज हुए। 2024 में 379 घटनाएं हुईं यानी वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध में भी कमी आई है।

सामान्य प्रश्न

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का कन्विक्शन रेट क्या है?
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का कन्विक्शन रेट 76.6% है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।