किसानों को केसीसी से जोड़ने के लिए 15 मई से विशेष अभियान

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केसीसी योजना के तहत 15 मई से किसानों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान की घोषणा की। उन्होंने संबंधित विभागों और बैंकों को निर्देश दिए कि किसानों को केसीसी और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ पहुंचाया जाए। योजना का लाभ हर पात्र किसान तक पहुँचाना प्राथमिकता होगी।

किसानों को केसीसी से जोड़ने के लिए 15 मई से विशेष अभियान

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में 15 मई से विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) योजना से जोड़ा जाएगा। सोमवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केसीसी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित विभागों एवं बैंकों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिनका लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के डाटा का उपयोग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से जोड़ा जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।