उद्यमी मित्रों की भी बढ़ेगी और जवाबदेही
Lucknow News - - निवेश मित्र 3.0 के जरिए आसान की जा रहीं निवेशकों की राह -

लखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश मित्र 3.0 की शुरुआत किए जाने के साथ ही उद्यमी मित्रों की जवाबदेही भी बढ़ाई जाएगी। इन्वेस्ट यूपी ने उद्यमी मित्रों के कार्यों की नियमित समीक्षा का निर्देश दिया है। उद्यमी मित्रों को 10 से अधिक निवेश मुद्दों पर निवेशकों को जल्द समाधान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी से जोड़ा गया है, जिसकी समीक्षा के आधार पर उनका रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।ईज आफ डूइंग बिजनेस में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के बाद निवेशकों के लिए सुविधाओं को और बेहतर करने पर जोर है। मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, लाजिस्टिक्स, रक्षा उत्पादन, इलेक्ट्रानिक्स और फार्मास्यूटिकल्स समेत अन्य क्षेत्रों में बढ़ रहे निवेश प्रस्तावों को देखते हुए उनके निस्तारण में भी तेजी लाने का निर्देश है।
इसके तहत निवेश मित्र 3.0 प्लेटफार्म पर निर्धारित समय सीमा, ग्राउंडब्रेकिंग से लेकर वाणिज्यिक उत्पादन तक निवेशक की संपूर्ण यात्रा की एंड-टू-एंड आनलाइन ट्रैकिंग शुरू की गई है। निवेश मित्र 3.0 में 40 से अधिक विभागों में सेवाओं की सूची को 530 से घटाकर 200 से कम सेवाओं तक सीमित किया गया है। इन्वेस्ट यूपी में उच्चस्तरीय संचालन समिति ने बीते दिनों 108 उद्यमी मित्रों के कार्यकाल को मई 2062 तक बढ़ाने की सैद्धांतिक सहमति देने के साथ ही 24 नए उद्यमी मित्रों की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


