मानदेय बढ़ाने पर सीएम का आभार जताया

Apr 08, 2026 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। अब शिक्षामित्रों को 18000 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अनुदेशकों को 17000 रुपये मिलेंगे। परिषद ने प्रदेश की 2,40,000 आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ाने की भी मांग की है।

मानदेय बढ़ाने पर सीएम का आभार जताया

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्र और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने के फैसले पर परिषद ने सीएम का आभार जताया है। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने बताया कि शिक्षामित्रों को अब 10000 के स्थान पर 18000 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 24716 अंशकालिक अनुदेशकों को 17000 का मानदेय मिलेगा। संयुक्त परिषद ने प्रदेश में कार्यरत 2,40,000 आशा बहू, आशा संगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।