Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Home Guard Recruitment 41 424 Vacancies Open for Online Application
होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 17 दिसम्बर अंतिम तिथि

होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 17 दिसम्बर अंतिम तिथि

संक्षेप: Lucknow News - उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है, और आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपये और अनुसूचित जाति के लिए 300 रुपये है। महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

Tue, 18 Nov 2025 08:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

भर्ती बोर्ड ने वेबसाइट पर आवेदन का लिंक जारी किया आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना जरूरी 41424 पदों पर होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती होनी है लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर है। इसके लिए बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी दे दी है। आवेदन करने के लिए लिंक भी जारी कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कराना जरूरी है। आवेदन शुल्क 400 व 300 रुपये बोर्ड के मुताबिक आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 17 दिसम्बर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा जमा किए गए शुल्क के समायोजन की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर है। आवेदन करने के साथ ही अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करना जरूरी होगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है जबकि अनुसूचित जाति, जन जाति के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 300 रुपये तय किया गया है। होमगार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है। चयन में एनसीसी ए,बी,सी प्रमाण पत्र और स्काउट एंड गाइड प्रमाण पत्र होने पर निर्धारित अंक नियमानुसार दिए जाएंगे। महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण बोर्ड केपरीक्षा नियंत्रक के मुताबिक होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती में पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 100 अंकों की सामान्य ज्ञान की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसकी अवधि दो घंटे होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों की जिलेवार मेरिट सूची निकाली जाएगी। अब तक एक लाख से अधिक अभ्यर्थी ओटीआर करा चुके हैं। हेल्पलाइन नम्बर जारी बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने में कोई परेशानी होती है तो वह बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर-18009110005 पर सम्पर्क कर सकता है। यह हेल्पलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक काम करती रहेगी। 600 रुपये डयूटी भत्ता मिलेगा होमगार्ड स्वयंसेवक को डयूटी करने पर निर्धारित ड्यूटी भत्ता मिलेगा। इस समय ड्यूटी के लिए 600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर देय महंगाई भत्ता भी मिलता है। गाइडलाइन के महत्वपूर्ण बिन्दु हाईस्कूल या समकक्ष अर्हता होना जरूरी एनसीसी प्रमाण पत्र धारकों को एक से तीन अंक तक मिलेंगे आपदा मित्र प्रमाण पत्र वालों को तीन अंक अलग से दिए जाएंगे चौपहिया वाहन चलाने का लाइसेंस होने पर एक अंक अलग से मिलेगा होमगार्ड एनरोलमेंट के लिए प्रतीक्षा सूची नहीं बनेगी शैक्षिक एवं आरक्षण के प्रमाण पत्र डिजी लॉकर से अपलोड करने होंगे ये लोग नहीं कर सकेंगे आवेदन इस भर्ती में शारीरिक व मानसिक बीमार और दिव्यांग व्यक्ति पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थी को उस जिले का मूल निवासी होना चाहिए जहां के लिए उसने आवेदन किया है। सार्वजनिक, शासकीय, अर्द्धशासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रम की सेवाओं में नियमित रूप से कार्यरत व्यक्ति पात्र नहीं होंगे। किसी न्यायालय में अपराधिक मुकदमा विचाराधीन होने और एक से अधिक पति या पत्नी जीवित होने की दशा में भी आवेदन नहीं किया जा सकेगा। सबसे ज्यादा रिक्त पद वाले10 जिले कानपुर नगर 1947 लखनऊ 1371 आगरा 1232 प्रयागराज 1219 हरदोई 1072 वाराणसी 1004 सीतापुर 927 जौनपुर 900 आजमगढ़ 867 अलीगढ़ 853