हॉकी कैंप में नन्हे खिलाड़ी दे रहे तैयारियों को धार
Lucknow News - हॉकी कैंप में नन्हे खिलाड़ी दे रहे तैयारियों को धारहॉकी कैंप में नन्हे खिलाड़ी दे रहे तैयारियों को धारहॉकी कैंप में नन्हे खिलाड़ी दे रहे तैयारियों को

- 36वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू अंडर-14 जूनियर ब्वॉयज प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी यह टीम लखनऊ, संवाददाता। नेशनल कॉलेज के निकट स्थित चंद्र भान गुप्त खेल मैदान पर नन्हे हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। इन खिलाड़ियों का लक्ष्य यूपी टीम में जगह बनाने के साथ 36वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू अंडर-14 सब जूनियर बालक प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज करने का है। यह टूर्नामेंट दो फरवरी से 11 फरवरी तक गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। केडी सिंह बाबू सोसाइटी की देखरेख में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट की आयोजन कमेटी के सदस्य खुर्शीद अहमद ने बताया कि यूपी हॉकी टीम के गठन के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया।
चयन ट्रायल में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक खिलाड़ी करमपुर, झांसी, विवके एकेडमी वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गोंडा, लखीमपुर, बाराबंकी, सीतापुर के साथ लखनऊ के पहुंचे। ओलंपियन सैयद अली और सुजीत कुमार की देखरेख में किये गए ट्रायल के बाद प्रदेश भर के 25 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए गया है। चयनित खिलाड़ियों का कैंप चंद्र भान गुप्त खेल मैदान पर चल रहा है। चुने गए खिलाड़ी ओलंपियन सैयद अली और सुजीत कुमार के निर्देशन में ही अपनी तैयारियों को धार देने में जुटे हैं। आठ दिनों तक चलने वाले कैंप के बाद यूपी हॉकी टीम घोषित की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




