भदोही व शाहजहांपुर में खुलेंगे दो नए राज्य विश्वविद्यालय

Feb 09, 2026 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - विधानसभा में पेश हुआ संशोधन अध्यादेश लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार भदोही

भदोही व शाहजहांपुर में खुलेंगे दो नए राज्य विश्वविद्यालय

राज्य सरकार भदोही व शाहजहांपुर में दो नए राज्य विश्वविद्यालय खोलने जा रही है। विधानसभा में सोमवार को इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश-2026 पेश किया। राज्य सरकार ने गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने के लिए प्रदेश में नए विश्वविद्यालयों को खोलने का लक्ष्य तय किया है। इसी क्रम में भदोही (संत रविदरास नगर) में ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नया राज्य विश्वविद्यालय खोला जाएगा। इसके लिए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए अधिनियम में संशोधन के लिए अध्यादेश को विधानसभा में रखा गया है।

इसी तरह शाजहांपुर में स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं को उच्चीकृत करते हुए स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। ट्रस्ट इसके लिए मुफ्त में संपत्तियां राज्य सरकार को देगी। स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय शाहजहांपुर खोलने के लिए अध्यादेश को रखा गया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आधार पर उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम की धारा आठ में संशोधित करते हुए कुष्ठ रोग शब्द हटाने संबंधी अध्यादेश को मंजूरी के लिए रखा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।