होली से पहले मिलेगी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को तनख्वाह

Feb 25, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों व कार्यालयों में

होली से पहले मिलेगी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को तनख्वाह

राज्य सरकार ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को होली से पहले वेतन व मानदेय देने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने बुधवार को इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश भेज दिया है। बेसिक, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता निदेशकों के साथ-साथ मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के नाम जारी आदेश में कहा गया है कि दो मार्च को होलिका दहन व चार मार्च को रंगोत्सव पर्व होली से पूर्व अपने कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों जिनमें स्थाई, प्रतिनियुक्ति, आउट सोर्संग, संविदा हवं दैनिक वेतनभोगियों के वेतन या मानदेय का भुगतान कर दिया जाए।

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने इसका स्वागत करते हुए बताया कि मार्च के पहले ही सप्ताह में होली को देखते हुए प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व मानदेय कर्मियों का फरवरी का वेतन होली से पहले इसी माह के अंत में देने की मांग की गई थीं। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसकी मांग की थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।