आईएएस की तरह ही पीसीएस को शासन से मिलेगी वेतन पर्ची

Apr 07, 2026 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने आईएएस और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तरह अन्य

आईएएस की तरह ही पीसीएस को शासन से मिलेगी वेतन पर्ची

लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने आईएएस और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तरह अन्य सभी पीसीएस अधिकारियों के वेतन और भत्तों के भुगतान की पर्ची शासन स्तर से जारी करने का फैसला किया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने इस संबंध में मंगलवार को शासनादेश जारी किया।इसके मुताबिक वेतन प्राधिकार पत्र नियुक्ति अनुभाग‑ 11 द्वारा जारी किए जाएंगे और उसी के आधार पर कोषागारों से भुगतान किया जाएगा। पे‑मैट्रिक्स लेवल‑-11 व उससे ऊपर के अधिकारी पहले की तरह स्वयं वेतन आहरण करेंगे, जबकि लेवल‑-10 के अधिकारियों का भुगतान संबंधित आहरण ‑वितरण अधिकारी करेंगे। बिना प्राधिकार पत्र वेतन भुगतान की स्थिति में संबंधित अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे।

शासन ने स्पष्ट किया है कि पीएफ, आयकर व अन्य कटौतियां नियमानुसार होंगी। यह आदेश वित्त विभाग की सहमति से जारी किया गया है। अभी तक पीसीएस अधिकारी को एडीएम स्तर पर प्रमोट होने तक जिले से ही वेतन प्राधिकार पत्र दिया जाता था। अब पीसीएस के रूप में ज्वाइनिंग के साथ ही वेतन प्राधिकार पत्र शासन स्तर से जारी किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।