योगी सरकार का संकल्प हर पात्र छात्र को मिलेगी छात्रवृत्ति: असीम अरुण
Lucknow News - बख्शी का तालाब स्थित एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि योगी सरकार ने इस वर्ष 67 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की है। उन्होंने छात्रवृत्ति की नई व्यवस्था की जानकारी दी और छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति मिलने का आश्वासन दिया।
बीकेटी, संवाददाता। बख्शी का तालाब स्थित एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट मे बुधवार को विशेष छात्र संवाद स्थापित किया गया इस अवसर पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि योगी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि हर पात्र छात्र को छात्रवृत्ति की गारंटी दी जाए। इस वर्ष सरकार ने 67 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने छात्रवृत्ति की नई व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया - पोर्टल समय से पहले खुलना, डेटा वेरिफिकेशन में सुधार और किसी भी पात्र छात्र को किसी भी हालत में वंचित न रखने का प्रावधान किया गया है।
मंत्री ने जोर देकर कहा कि अब छात्रों को बीच में इंतजार नहीं करना पड़ेगा, पूरे साल नियमित रूप से छात्रवृत्ति उनके खाते में आएगी।अपने संबोधन में असीम अरुण ने छात्रों के साथ अपना निजी अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से एक पुलिस अधिकारी थे, लेकिन समाज की सेवा करने की चाहत ने उन्हें राजनीति की ओर मोड़ा।कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए और छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आनंद कुमार सिंह मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


