विधान परिषद- ग्राउंड ब्रेकिंग समारोहों से 3.91 लाख युवाओं को मिला रोजगार

Feb 10, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - उत्तर प्रदेश सरकार ने विधान परिषद में बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग समारोहों के माध्यम से 3,91,044 लोगों को रोजगार मिला है। अब तक 12.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि 2018 से 2026 के बीच कई कंपनियों ने प्रदेश में उद्योग स्थापित किए हैं।

विधान परिषद- ग्राउंड ब्रेकिंग समारोहों से 3.91 लाख युवाओं को मिला रोजगार

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने विधान परिषद में मंगलवार को दावा किया कि प्रदेश में ग्राउंड ब्रेकिंग समारोहों के माध्यम से प्रदेश में 3,91,044 लोगों को रोजगार मिला है जबकि अब तक 12.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। प्रश्नकाल में सपा के डा. मान सिंह यादव ने प्रदेश में इनवेस्टर समिट के माध्यम से प्रदेश में 2018 से 2026 के बीच आठ सालों में कितनी कंपनियों ने प्रदेश में अपना उद्योग स्थापित कर कार्य शुरू किया तथा कितनों को रोजगार मिला इसका विवरण उपलब्ध कराने को कहा। जवाब में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि इंवेस्टर समिट के बाद अब तक चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी हैं।

इसमें कुल 14,701 परियोजनाएं जमीन पर उतरीं। इनसे 12,10,274 करोड़ रुपये का निवेश हुआ और 3,91,044 लोगों को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में आयोजित इन्वेस्टर समिट में 1045 औद्योगिक इकाइयों ने 4.28 लाख करोड़ तो वहीं 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 में 19 हजार 250 औद्योगिक इकाइयों ने 33.50 लाख करोड़ के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किया था। नन्दी ने कहा कि इन्वेस्टर समिट के बाद ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह के माध्यम से बड़ी संख्या में इकाइयां स्थापित हुई हैं। जीबीसी-1 में 61,792 करोड़ में 81 परियोजनाओं, जीबीसी-2 में 67,202 करोड़ में 290 परियोजनाओं, जीबीसी-3 में 80,224 करोड़ में 1406 परियोजनाओं एवं जीबीसी-4 में 10,01,056 करोड़ में 14,701 परियोजनाओं समेत कुल 16,478 परियोजनाओं की ग्राउण्डिंग की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।