आगरा मेट्रो रेल स्टेशन के लिए 550 वर्ग मीटर दी जाएगी भूमि
लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने आगरा कैंट से कालिंदी विहार मेट्रो रेल स्टेशन

लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने आगरा कैंट से कालिंदी विहार मेट्रो रेल स्टेशन व वायडक्ट सेक्शन बनाने के लिए नजूल की 550 वर्ग मीटर भूमि मुफ्त देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। आगरा मेट्रो रेल कॉरिडोर द्वितीय (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) में स्टेशन व वायडक्ट सेक्शन का निर्माण किया जाना है। आगरा के डीएम ने इसके लिए आवास विभाग को पत्र भेजते हुए भूमि देने का अनुरोध किया था। इसके आधार पर तहसील सदर आगरा में स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर की पार्क के रूप में खाली नजूल की 550 वर्ग मीटर भूमि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन को मुफ्त में देने का फैसला किया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


