शहरी आवास के लिए ₹735.94 करोड़ की धनराशि मंजूर
Lucknow News - लखनऊ, प्रदेश सरकार ने पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए ₹735.94 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। यह धनराशि शहरी गरीबों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए है। स्वीकृत धनराशि का उपयोग विशेष कार्यों में...

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश सरकार के नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग ने पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए ₹735.94 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। शहरी गरीबों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹735.94 करोड़ की धनराशि जारी की है। इसके साथ पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के तहत यह धनराशि तीन अलग-अलग अनुदान मदों से स्वीकृत की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल उन्हीं कार्यों में किया जाएगा, जिनके लिए इसे स्वीकृत किया गया है।
साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी- 2.0 के तहत बनने वाले प्रत्येक आवास की जियो टैगिंग और फोटो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी, एवं निर्माण कार्यों में राष्ट्रीय भवन संहिता के मानकों और आपदा प्रतिरोधी सुविधाओं का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




