नरेंद्र भूषण केंद्र गए, आशीष को मिला एसीएस ऊर्जा का प्रभार

Apr 06, 2026 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने डा. आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव

नरेंद्र भूषण केंद्र गए, आशीष को मिला एसीएस ऊर्जा का प्रभार

लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने सोमवार को डा. आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग का अतिरिक्त प्रभार दे दिया। उनके पास अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड, जल विद्युत निगम, राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा पारेषण एवं अपर स्थानिक आयुक्त का दायित्व पूर्ववत बना रहेगा। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के पद पर रहे नरेंद्र भूषण केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। उन्हें केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव भूमि संसाधन के पद पर तैनाती मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।