मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट स्कूलों के लिए करीब 37 करोड़ रूपये अवमुक्त

Mar 10, 2026 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - उत्तर प्रदेश सरकार ने फतेहपुर, मिर्जापुर और अमेठी जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 37 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। फतेहपुर के लिए 12.21 करोड़, मिर्जापुर के लिए 12.08 करोड़ और अमेठी के लिए 12.42 करोड़ रुपये की पहली किश्त स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट स्कूलों के लिए करीब 37 करोड़ रूपये अवमुक्त

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश के तीन जिलों मसलन फतेहपुर, मिर्जापुर एवं अमेठी में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के भवन निर्माण के लिए करीब 37 करोड़ रुपये मंग़लवार को अवमुक्त कर दिया है। तीनों जिलों के लिए क्रमश: 24.43 करोड़, 24.16 करोड़ तथा 24.85 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें प्रथम किश्त के रूप में फतेहपुर जिले के लिए 12.21 करोड़, मिर्जापुर के लिए 12.08 करोड़ तथा अमेठी के लिए 12.42 करोड़ रूपये अवमुक्त किए गए हैं। इस संबंध में मंग़लवार को शासनादेश जारी कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।