Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Farmers Schools to be Held from December 12-29 2025 - Empowering Farmers with New Techniques
मुख्यमंत्री आज बाराबंकी में करेंगे किसान पाठशाला का शुभारंभ

मुख्यमंत्री आज बाराबंकी में करेंगे किसान पाठशाला का शुभारंभ

संक्षेप:

Lucknow News - -कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्थलीय निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा, -'किसान

Dec 11, 2025 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

-12 से 29 दिसंबर तक प्रदेश भर में किया जाएगा किसान पाठशालाओं का आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के किसानों को नवीन तकनीक, कृषि यन्त्रों, फसलों के पैकेज आफ प्रेक्टिसेज एवं रबी प्रजातियों के बारे में अवगत कराने के लिए वर्तमान रबी मौसम की किसान पाठशाला का शुभारम्भ शुक्रवार को पद्मश्री कृषक राम सरन वर्मा के गाँव दौलतपुर, बाराबंकी के खेत से करेंगे। सरकार किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को निभाते हुए “किसान की बात किसान के द्वार” की संकल्पना पर किसानों को प्रोत्साहित करेगी। बीते वर्षों में किसान पाठशाला के माध्यम से अब तक लगभग 190 लाख किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरुवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बाराबंकी में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उद्घाटन के अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के प्रति अपनी कृतसंकल्पता सरकार के गठन के साथ ही निभाई जा रही है। सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को 25423 करोड़ रुपये का ऋण मोचन, 90669 करोड़ रुपये का पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्रत्यक्ष तौर पर उपलब्ध कराया जा चुका है। किसान पाठशाला का आयोजन प्रदेश के सभी जनपदों में 12 से 29 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे इस पाठशाला के आयोजन में प्रतिभाग कर पद्मश्री कृषक राम सरन वर्मा के द्वारा किए जा रहे नवोन्मेषी कृषि कार्यों जैसे- तिलहनी फसलों की खेती एवं उसके साथ मधुमक्खी पालन, बागवानी फसलों (केला, अगेती आलू, रबी मक्का, टमाटर, फूलों की खेती) आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करें। किसान अपने जनपद में समीप के किसान पाठशाला में प्रतिभाग कर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं (60 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पम्प, 40 से 50 प्रतिशत पर कृषि यन्त्र आदि), खेती की नई तकनीक, नवीन प्रजाति, पशुपालन, बागवानी, रेशम पालन एवं मधुमक्खी पालन की जानकारी प्राप्त कर कृषि उत्पादन एवं आय में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं।