10 दिन में 6.98 लाख किसानों को किया गया प्रशिक्षित
Lucknow News - लखनऊ में किसान पाठशाला के 8वें चरण में 10 दिनों में 6.98 लाख किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम 29 दिसंबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों से प्रशिक्षित करना है। अब तक लगभग दो करोड़ किसानों को इस पाठशाला के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी के किसानों को आधुनिक खेती व खेती में नवाचार के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए किसान पाठशाला के 8वें चरण में बीते 10 दिनों में 6.98 लाख किसानों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह पाठशाला 29 दिसंबर तक चलेगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के 21 हजार ग्राम पंचायतों में कराए जाने के लिए जिले व मंडलीय कार्यालयों को निर्देश दिया गया था। इस क्रम में 12 से 21 दिसंबर (10 दिन) तक 6720 ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/ किसान पाठशाला का आयोजन किया जा चुका है।
10 दिन में 6.98 लाख किसानों को कृषि व सहवर्ती विभागों की योजनाओं एवं कृषि विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों व कृषि विज्ञान केंद्रों में किए जा रहे नवाचारों से प्रशिक्षित किया गया। 6.98 लाख किसानों में 4.37 लाख पुरुष व 2.61 लाख महिला किसान शामिल हैं। अब तक लगभग दो करोड़ किसानों को किया जा चुका प्रशिक्षित कृषि विभाग के मुताबिक किसान पाठशाला के तहत 2017-18 से अब तक लगभग दो करोड़ से अधिक किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। किसान पाठशाला का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती के लिए शिक्षित करना और उनकी आय दोगुनी करना है। योगी सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक, प्राकृतिक खेती, फसल प्रबंधन, सरकारी योजनाओं और आय बढ़ाने के तरीकों की व्यावहारिक ट्रेनिंग देना है, जिससे वे कम लागत में बेहतर पैदावार कर सकें और आत्मनिर्भर बनें। इसमें फसल सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य, बागवानी, नई तकनीक समेत विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी जाती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




