आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी फ्लीट में आधे किए वाहन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपनी फ्लीट के वाहनों की संख्या 50% घटा दी है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की और कहा कि यह पीएम मोदी और सीएम योगी की अपील पर किया गया है। उनका उद्देश्य ऊर्जा की बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना है।

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी फ्लीट में आधे किए वाहन

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी अपनी फ्लीट के वाहनों की संख्या करीब 50 फीसदी कर दी है। उन्होंने ये जानकारी बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा की पीएम मोदी और सीएम योगी की अपील पर उन्होंने वाहनों की संख्या कम की है। देशहित सर्वोपरि है — ऊर्जा की बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। हमारी छोटी सी पहल स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बड़ा योगदान देगी। हम सब मिलकर जिम्मेदारी उठाएं और प्रकृति व राष्ट्र के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।