आठवें वेतन आयोग पर कर्मचारी संघों ने रखा पक्ष
आठवें वेतन आयोग की टीम 22 व 23 जून को लखनऊ में रहेगी लखनऊ। विशेष

केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में भी इसकी हलचल शुरू हो गई है। वेतन आयोग समिति के सदस्य 22 और 23 जून को यूपी की स्थिति का आकलन करने लखनऊ आ रहे हैं। इसी परिपेक्ष्य में वित्त विभाग ने सभी संगठनों के साथ बैठक कर समस्याओं को जानने का प्रयास किया।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपनी ओर से 56 पेज का प्रत्यावेदन प्रस्तुत करते हुए कर्मचारियों का पक्ष प्रस्तुत किया है, जिस पर आगे भी चर्चा होगी। मार्च 2026 में वित्त वेतन आयोग द्वारा एक पत्र जारी करके सभी संगठनों से ऑनलाइन सुझाव मांगा था।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संबद्ध सभी घटक संघों की मांगो को एकीकृत करते हुए एक प्रत्यावेदन आयोग को भेजा था।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (हरि किशोर तिवारी गुट) की तरफ से कार्यवाहक अध्यक्ष एनडी द्विवेदी और उनकी टीम में विवेक यादव, राहुल पटेल, सुजीत सिंह ने बैठक में अपना पक्ष रखा। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष एचएन मिश्रा और श्रवण कुमार यादव ने अपनी बात रखी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


