मानव तस्करी रोकने को और मजबूत हो इंटेलिजेंस नेटवर्क : डीजीपी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- कार्यशाला में दिया और प्रभावी कार्रवाई का निर्देश - 350 पुलिकर्मियों को दिया

मानव तस्करी रोकने को और मजबूत हो इंटेलिजेंस नेटवर्क : डीजीपी

लखनऊ, विशेष संवाददाताडीजीपी राजीव कृष्ण ने मानव तस्करी की रोकथाम के लिए और प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को महिला व बाल सुरक्षा संगठन की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उन्होंने सभी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थानों को इंटेलिजेंस नेटवर्क को सुदृढ़ करने, संभावित हाटस्पाट चिन्हित कर रेस्क्यू आपरेशन चलाने तथा नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ मिलकर अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर विशेष निगरानी की जाए।डीजीपी ने कहा कि मानव तस्करी आधुनिक दासता का सबसे क्रूर रूप है, जो न केवल एक संगठित अपराध है बल्कि मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन भी है।

वर्ष 2016 से 2025 के मध्य मानव तस्करी के 1,010 मामले दर्ज हुए, जिनमें 832 में पुलिस आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। विदेश में रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अवैध एजेंटों के विरुद्ध प्रवासन अधिनियम के तहत 342 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच विवेचकों तथा पांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारियों को सम्मानित भी किया गया।कार्यशाला में सभी जिलों से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थानों के नोडल राजपत्रित अधिकारी व प्रभारी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के सभी कोर्डिनेटर, जीआरपी व आरपीएफ सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने भागीदारी की। कार्यशाला में 350 से अधिक पुलिसकर्मियों को मानव तस्करी से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।