जनता की समस्याओं का हर संभव होगा समाधान: केशव
Lucknow News - उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय सात-कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन में आये फरियादियों को विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस

लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय सात-कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन में आए फरियादियों को विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस्या का हर सम्भव निदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान किया जाए और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए। जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाए और जहां जरूरत हो, कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि परेशान न हों उनकी समस्याओं का समाधान भी होगा और सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं भी मिलेंगी। महिलाओं, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों आदि की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।