Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Day 2026 Preparations Minister Jaiveer Singh Inspects Cultural Events and Global Celebrations
यूपी स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों को मिलेगा सम्मान

यूपी स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों को मिलेगा सम्मान

संक्षेप:

Lucknow News - फोटो, सुधांशु जी के पास मिलेगी -पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने तैयारियों का

Jan 09, 2026 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस-2026 की तैयारियों का निरीक्षण राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर किया। उन्होंने कहा कि 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय समारोह राजधानी में बड़े पैमाने पर मनाए जाएंगे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली अतीत तथा आर्थिक शक्ति एवं विकास यात्रा को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में यूपी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा देश के सभी राजभवनों को भी इस आयोजन से जोड़ा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि जनपद, मण्डल और राज्य स्तर पर गायन, नृत्य, वादन एवं नाटक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिले स्तर पर आयोजित किये जाने वाले समारोहों में जिले की विकास यात्रा पर केन्द्रित विशेष फिल्म भी प्रदर्शित की जायेगी। इसके अलावा उप्र गौरव सम्मान, विश्वकर्मा श्रम सम्मान और माटीकला बोर्ड सम्मान प्रदान किये जाएंगे। जयवीर सिंह ने कहा कि राज्य के उद्यमियों, खिलाड़ियों, महिलाओं, चिकित्सकों, वैज्ञानिकों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कर प्रदेश की प्रतिभा और परिश्रम को सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश के गृह मंत्री अमित शाह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मंत्री ने कहा कि यूपी दिवस के सफल आयोजन के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) सहित 100 से अधिक स्टॉल लगने हैं। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक (संस्कृति विभाग) डा0 सृष्टि धवन, सहायक निदेशक (संस्कृति विभाग) तुहिन द्विवेदी एवं सहायक निदेशक (राज्य संग्रहालय) डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. वीरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।