योगी एक जून को बोर्ड परीक्षा के 223 मेधावियों को करेंगे सम्मानित

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- एक-एक लाख रुपये व टैबलेट दिया जाएगा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

योगी एक जून को बोर्ड परीक्षा के 223 मेधावियों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 223 मेधावियों को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित करेंगे। प्रत्येक मेधावी को एक-एक लाख रुपये, एक टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मेधावी सम्मान समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई है।राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड की परीक्षा की मेरिट सूची में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के 115 व इंटरमीडिएट के 23 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। यूपी बोर्ड के कुल 138 मेधावी सम्मानित होंगे। वहीं संस्कृत बोर्ड के 21, सीआईएससीई के 33 व सीबीएसई बोर्ड के 31 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।

ऐसे में कुल 223 मेधावी सम्मानित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के साथ-साथ जिला स्तर पर भी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिलों में यूपी बोर्ड के टॉप 10 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें हाईस्कूल के 687 व इंटरमीडिएट के 772 मेधावी शामिल हैं। सभी 75 जिलों में मिला कर कुल 1459 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। जिलों की मेरिट सूची में टॉप-10 में शामिल मेधावियों को 21-21 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।