
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा 2500 किलोमीटर की दूरी करेगी तय
Lucknow News - - 25 जिलों में एक करोड़ युवाओं तक यह पहुंचेगी - लखनऊ से 24 जनवरी
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा 2500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 25 जिलों में एक करोड़ युवाओं तक कुशल व हुनरमंद बनने का संदेश लेकर पहुंचेगी। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ ही स्वरोजागर के अवसर दिलाया जाएगा। एक करोड़ युवाओं तक पहुंचने वाली यह यात्रा लखनऊ से 24 जनवरी को रवाना होगी। शुक्रवार को इस इनविंसिबल (अजेय) भारत-5 उप्र मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह यात्रा 25 जिलों के संस्थागत केंद्रों में यह युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करेगी। युवाओं को वित्त, प्रशिक्षण और बाजार से जुड़ाव मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण एमओयू भी किए गए हैं।
यह यात्रा जिस जिले में पहुंचेगी वहां दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कौशल मेला, मल्टी सेक्टर स्किल एवं करियर पवेलियन, ऑन द स्पॉट स्किल रजिस्ट्रेशन, उद्यमिता काउंसिलिंग और विशेष बैंकिंग डेस्क लगाए जाएंगे। 25 जिलों में एक करोड़ से अधिक डिजिटल, इंप्रेशन, एक लाख से अधिक स्किल रजिस्ट्रेशन व 25 हजार युवाओं को उद्यमिता प्रशिक्षण व मार्गदर्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान का कहना है कि हम युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनाना चाहते हैं। यही कारण है कि उसके लिए जरूरी सभी उपाय किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




