
सर्वोत्तम वाहिनी का पुरस्कार गाजियाबाद पीएसी को मिला
Lucknow News - मेधावियों को भी पुरस्कृ लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री ने सर्वोत्तम वाहिनी, सर्वोत्तम बाढ़ राहत दल,
मेधावियों को भी पुरस्कृत लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री ने सर्वोत्तम वाहिनी, सर्वोत्तम बाढ़ राहत दल, उत्कृष्ट खिलाड़ी, बेस्ट पुलिस मॉडर्न स्कूल और शीर्ष मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। इसमें सर्वोत्तम वाहिनी का पुरस्कार 47 वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद को मिला। यह पुरस्कार इस वाहिनी की सेनानायक चारू निगम ने ग्रहण किया। इसी तरह अतिउत्तम वाहिनी का पुरस्कार 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर को मिला जिसे सेनानायक नेपाल सिंह ने लिया। उत्तम वाहिनी का पुरस्कार 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को मिला। यह पुरस्कार इस वाहिनी की सेनानायक प्राची सिंह ने मुख्यमंत्री से लिया। इसके अलावा अति उत्तम प्लाटून ड्रिल 36वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक बजरंग बली, अति उत्तम डिमांस्ट्रेशन 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के सेनानायक डॉ. अनिल पांडेय,सर्वोत्तम डिमास्ट्रेशन ट्रॉफी 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद की ट्राफी सेनानायक दिनेश यादव ली।
श्रेष्ठ बाढ़ राहत दल का पुरस्कार 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के डॉ. अनिल पांडेय ने लिया। श्रेष्ठ कार्य का पुरस्कार 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के दलनायक सुधीर सिंह, सर्वश्रेष्ठ कार्य 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह राणा, आरक्षी आकिल अंसारी व कृष्ण कुमार को संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया। सर्वोत्तम खिलाड़ी का पुरस्कार 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली के मुख्य आरक्षी किशन मिश्र को दिया गया। पीएसी ने अखिल भारतीय भारोत्तोलन कलस्टर प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक हासिल किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




