
जनप्रतिनिधियों से माह में एक बार संवाद जरूर करें:-योगी
Lucknow News - इनका फोन अफसर जरूर उठायें, धर्मगुरुओं के साथ भी संवाद जरूरी लखनऊ, विशेष संवाददाता
इनका फोन अफसर जरूर उठायें, धर्मगुरुओं के साथ भी संवाद जरूरी लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री ने समापन के मौके पर एक अध्यापक की तरह वरिष्ठ पुलिस अफसरों को कई तरह की नसीहतें भी दी। उन्होंने कहा कि संवाद बेहद जरूरी है। अफसरों को जनप्रतिनिधियों से महीने में एक बार संवाद जरूर करना चाहिए। साथ ही उनका फोन जरूर उठाना चाहिए। कोई भी जनप्रतिनिधि गलत काम के बारे में नहीं बोलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद न होने पर पीड़ित जन प्रतिनिधियों के सामने जो बोलता है, उसे ही वह सच मान लेते हैं। धर्मगुरुओं और व्यापारियों के साथ की संवाद करते रहना चाहिए।
त्योहारों के समय शांति समिति की बैठक की जाती है लेकिन बाद में इसे भूल जाते हैं। समय-समय पर नागरिकों से ऐसे संवाद करते रहने से आपका सूचना तंत्र भी मजबूत होगा। थानेदार सर्किल और पुलिस लाइन में समन्वय जरूर बनाए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग आफिस में बैठकर नहीं हो सकती है। थाना, सर्किल और पुलिस लाइन में बेहतर समन्वय होना चाहिए। अगर कोई घटना हो जाती है तो थानेदार को ही जिम्मेदार मान लिया जाता है। अगर तीनों में समन्वय हो तो परिणाम अच्छे निकल सकते हैं। स्मार्ट पुलिसिंग का मंत्र दिया अफसरों को मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले प्रधानमंत्री ने सभी प्रदेशों के डीजीपी व आईजी के सम्मेलन में स्मार्ट पुलिसिंग की बात कही थी। यूपी में भी स्मार्ट पुलिसिंग होनी चाहिए। अफसरों का व्यवहार ही पुलिस की पहचान बनाता है। फरियादियों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने से पुलिस का अच्छा चेहरा समाज में आता है। बिना जाति धर्म भेदभाव के काम किया मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिना जाति धर्म भेदभाव के काम किया। कानून का राज स्थापित किया गया तभी राज्य में निवेश आया और लोगों को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि पौने नौ वर्ष के कार्यकाल में नौ लाख लोगों को नौकरी दी गई। सरकार ने लाखों लोगों को रोजगार दिया। पारदर्शी तरीके से हर किसी का काम किया। इसके लिए किसी को चेहरा, जाति और धर्म नहीं देखी। अगर किसी ने कानून को ठेंगा दिखाया तो उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया गया। काल का ध्यान रखना जरूरी मुख्यमंत्री ने नसीहत देते हुए कहा कि काल का ध्यान सबको रखना चाहिए। जो काल का ध्यान नहीं रखता वह महाकाल का शिकार हो जाता है। आपने काल का ध्यान रखा है, इसलिए महाकाल आपका सहयोग करेगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रस्तुतीकरण के दौरान पुलिस की हर चीज समय से होने की सराहना की। दूसरे राज्य भी अब यूपी पुलिस के मॉडल को सराह रहे हैं। मीडिया भी कहता है कि यूपी मॉडल की जरूरत है। डीजीपी की तारीफ की मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में पुलिस ने अपनी समयबद्धता को दिखाया। इससे यह भी साफ हुआ कि पुलिस का समय प्रबधंन ठीक से है। अफसरों ने अपने सभी सत्रों में सब कुछ समय से किया। उन्होंने इस पूरे कार्यक्रम में हर चीज समय से होने के लिए डीजीपी की तारीफ भी की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




