मंत्रियों की प्रोफाइल:-
इसमें से 6 विधायक हैं और 2 विधान परिषद सदस्य हैं। कैबिनेट मंत्री:-

इसमें से 6 विधायक हैं और 2 विधान परिषद सदस्य हैं। कैबिनेट मंत्री:-
भूपेंद्र सिंह चौधरी
1-भूपेंद्र सिंह चौधरी:- जन्म 30 जून 1967 को हुआ। इंटरमीडिएट पास हैं। 10 जून 2016 को पहली बार विधान परिषद के लिए चुने गए। वर्ष 2022 में दोबारा एमएलसी बने। अगस्त 2022 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वह मुरादाबाद से आते हैं। जाट समाज के नेता हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वर्ष 2017 में बनी सरकार में पंचायती राज मंत्री रहे। संगठन में अच्छी पकड़।
मनोज कुमार पाण्डेय
2-मनोज कुमार पाण्डेय:-15 अप्रैल 1968 को रायबरेली में जन्म हुआ। रायबरेली के ऊंचाहार से तीन बार के विधायक हैं। सपा के नेता थे। विधानसभा में अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया था। राज्यसभा चुनाव में उनकी भाजपा से नजदीकी हुई। वह सपा के बड़े ब्राह्मण चेहरा थे। उनके पास प्रयागराज के सुआट्स विश्वविद्यालय से समाज विज्ञान में मानद डाक्टरेट की उपाधि है। वह 1992 में फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
सोमेंद्र तोमर
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार:-(प्रोन्नत हुए)
3-सोमेंद्र तोमर:-3 जुलाई 1980 को मेरठ में जन्म हुआ। उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में पीएचडी की है। मेरठ की दक्षिण सीट से विधायक हैं। यूपी सरकार में ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री थे। उन्हें प्रोन्नत कर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में उन्हें गूजर नेता के रूप में जाना जाता है।
अजीत पाल सिंह
4-अजीत पाल सिंह:-21 अगस्त 1978 को कानपुर देहात में जन्म हुआ। वह परास्नातक हैं। पिता मथुरा प्रसाद पाल बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री थे। सिकंदरा कानपुर देहात से विधायक हैं। मौजूदा समय इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री थे। अब स्वतंत्र प्रभार दिया गया। ओबीसी वर्ग के पाल समाज से आते हैं।
हंसराज विश्वकर्मा
राज्यमंत्री:-
5-हंसराज विश्वकर्मा- का जन्म 1969 में वाराणसी के कंचनपुर गांव में हुआ। वह परास्नातक हैं। वह वाराणसी जिला भाजपा के अध्यक्ष हैं। विधान परिषद सदस्य हैं। संगठन में काम करने का खासा अनुभव है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र वाराणसी से आते हैं। अति पिछड़ी जाति से हैं।
सुरेंद्र दिलेर
6-सुरेंद्र दिलेर:-जन्म अलीगढ़ में हुआ। वह स्नातक हैं। अलीगढ़ की खैर सीट से विधायक हैं। वह खैर से विधायक रहे अनूप प्रधान के सांसद बनने के बाद खाली हुई सीट से उपचुनाव में वर्ष 2024 में जीते। वह दलित हैं और वाल्मीकि समाज से ताल्लुक रखते हैं। सुरेंद्र पूर्व सांसद स्व. राजवीर दिलेर के बेटे हैं। उनके दादा स्व. किशन लाल दिलेर भी विधायक रह चुके हैं। उनके परिवार की इस क्षेत्र में गहरी राजनीतिक जड़ें हैं।
कृष्णा पासवान
7-कृष्णा पासवान-जन्म- एक अगस्त 1963 को फतेहपुर में हुआ। वह इंटरमीडिएट तक पढ़ी हैं। फतेहपुर की खागा विधानसभा सीट से विधायक हैं और वर्ष 2002, 2012, 2017 और 2022 में जीत चुकी हैं। वह पासी समाज से हैं। लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं और महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाती रही हैं।
कैलाश राजपूत
8-कैलाश राजपूत: जन्म वर्ष 1959 में हुआ। वह एलएलबी हैं। कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। ओबीसी श्रेणी में लोधी समाज से आते हैं। वह वर्ष 2022 में चौथी बार विधायक चुने गए हैं। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1996 में भाजपा से जीत के बाद हुई थी। वह भाजपा के साथ सपा और बसपा में भी रह चुके हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


