कैबिनेट - मिर्जापुर में पूलिंग उपकेंद्र और पारेषण लाइनें बनाने को मंजूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। मिर्जापुर में पूलिंग उपकेंद्र और पारेषण लाइनें बनाने के प्रस्ताव को

कैबिनेट - मिर्जापुर में पूलिंग उपकेंद्र और पारेषण लाइनें बनाने को मंजूरी

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मिर्जापुर में पूलिंग उपकेंद्र और पारेषण लाइनें बनाने के प्रस्ताव को सोमवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए ऊर्जा विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव रखा था।तापीय एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं से उत्पादित ऊर्जा की समुचित निकासी के लिए 765/400 केवी का पूलिंग उपकेंद्र बनाया जाएगा। पूलिंग उपकेंद्र वे होते हैं, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त ऊर्जा को एक साथ संकलित करके ग्रिड में भेजते हैं। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 2799.47 करोड़ है। यह परियोजना एक आम सार्वजनिक बुनिदयादी ढांचे के तौर पर विकसित की जाएगी।

इससे घरेलू, वाणिज्यिक व औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि नई तापीय व पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं में से ज्यादातर मिर्जापुर में होंगी। इसमें 1500 मेगावॉट की तापीय परियोजना, जिसका विद्युत उत्पादन 2029 से शुरू हो जाएगा, 2030 से पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं के तहत सौर ऊर्जा (2750 मेगावॉट) के लिए पावर कॉरपोरेशन के साथ ऊर्जा खरीद समझौता हो चुका है। इसके अलावा मेजा में सोमवार को ही मंजूरी पाई 2400 मेगावॉट की परियोजना व अन्य पंप्ड स्टोरेज परियोजनाएं शामिल हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।