एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी बढ़ाएगी सरकार

Feb 11, 2026 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार

एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी बढ़ाएगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि अवस्थापना व औद्योगिक विकास के लिए भी बजट में खास व्यवस्था की गई है। आगरा-लखनऊ से हरदोई-फर्रुखाबाद गंगा एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र तक यानी शक्तिनगर तक इसका विस्तार होगा। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ-हरिद्वार तक ले जाने के लिए भी बजट में घोषणा की गई है। पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को सोनभद्र के शक्तिनगर तक, चंदौली, गाजीपुर के गाजीपुर तक ले जाने के लिए भी बजट में व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल इंप्लायमेंट जोन के लिए भी घोषणा की गई, जिसमें 50 एकड़ से लेकर 100 एकड़ क्षेत्रफल के एक बड़े क्लस्टर में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।