प्राथमिक कक्षाओं में मोबाइल से पढ़ाई पर लगाएं रोक : बबिता सिंह चौहान

Feb 05, 2026 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - उप्र महिला आयोग की अध्यक्ष ने सभी डीएम को भेजा पत्र - कोरियन

प्राथमिक कक्षाओं में मोबाइल से पढ़ाई पर लगाएं रोक : बबिता सिंह चौहान

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सभी जिलों के डीएम को पत्र लिख कर प्राथमिक कक्षाओं में तत्काल मोबाइल फोन से पढ़ाई कराने जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। गाजियाबाद में तीन बहनों के कोरियन लव गेम के चक्कर में आत्महत्या किए जाने के बाद मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान का कहना है कि विद्यार्थी मोबाइल के लती बन रहे हैं। प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में पढ़ाई के लिए मोबाइल का उपयोग करने वाले बच्चे अनजान में कई खतरनाक मोबाइल गेम खेलने लगते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में मोबाइल के प्रति उनकी आसक्ति न बढ़े इसके लिए समय रहते ठोस उपाय किया जाना जरूरी है। शिक्षा के नाम पर लापरवाही न की जाए। डिजिटल अनुशासन अब अनिवार्य किया जाए। खासकर बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी है। आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान का कहना है कि गाजियाबाद में तीन बहनों के आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रथम दृष्टया मोबाइल गेम खेलने का मामला सामने आया है। कोरोना काल में स्कूलों में मोबाइल पर ऑनलाइन पढ़ाई अपरिहार्य कारणों से शुरू की गई थी। अब बहुत से विद्यालय अभी भी ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दे रहे हैं। जिससे प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के छात्रों में मोबाइल फोन का प्रयोग करने की लत बढ़ रही है। जिसे छुड़ाने के लिए मोबाइल फोन से पढ़ाई पर रोक लगाना जरूरी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।