यूपी में चार करोड़ ग्लोबल स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार होंगे

यूपी में चार करोड़ ग्लोबल स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार होंगे

संक्षेप:

Lucknow News - - आईटी और एआई सेक्टर में यूपी को ग्लोबल हब बनाने की तैयारी में

Sep 07, 2025 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के आधार पर 2047 तक यूपी में 10 अरब यूएस डॉलर मूल्यांकन वाली 15-20 ‘डेकाकॉर्न कंपनियां स्थापित करना है। इससे यूपी में चार करोड़ ग्लोबल स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार होंगे। इसके लिए एक तरफ आईटी, एआई, डीपटेक जैसे भविष्योन्मुखी तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही 4 करोड़ से अधिक युवाओं को ग्लोबल स्किल्ड वर्कफोर्स के रूप में तैयार किया जाएगा। लघु अवधि के लक्ष्यों के तहत 2030 तक लखनऊ और कानपुर में एआई सिटी विकसित होगी। एनसीआर, लखनऊ और नोएडा को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी ) हब बनाया जाएगा। हर मंडल में इनक्यूबेटर स्थापित होंगे और नए यूनिकॉर्न स्टार्टअप (1 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य) को बढ़ावा दिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरकार का लक्ष्य 2030 तक कम से कम 20 यूनिकॉर्न स्टार्टअप तैयार करने पर है। इसके साथ ही इसरो के सहयोग से सैटेलाइट लॉन्चिंग कर आपदा प्रबंधन और मौसम पूर्वानुमान में क्रांति लाने का प्रयास होगा। वहीं सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट को भी पांच गुना बढ़ाया जाएगा। मध्य और दीर्घ अवधि में 2047 तक उत्तर प्रदेश को एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और ब्लॉकचेन का वैश्विक लीडर बनाने का लक्ष्य है। राज्य को एक विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी कॉरिडोर के रूप में स्थापित किया जाएगा। इस दौरान 15 से 20 डेकाकॉर्न (10 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य) स्टार्टअप तैयार होंगे और यूपी भारत के आईटी निर्यात में सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य बनेगा। सरकार की रणनीति चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है, इसमें एआई सिटी, ग्रीन आईटी व सस्टेनेबल टेक, जीसीसी और स्पेस टेक्नोलॉजी शामिल है। इन मुख्य फोकस क्षेत्रों में एआई और डीप-टेक इनोवेशन, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार टियर- 2 और 3 शहरों तक, सैटेलाइट इकोसिस्टम, ग्लोबल स्टार्टअप कनेक्ट, साइबर सिक्योरिटी और डाटा प्रोटेक्शन, यूनिवर्सिटी स्टार्टअप इनोवेशन फंड और रिसर्च हब शामिल हैं। आईटी विजन को गति देने के लिए स्किल डवलपमेंट को केंद्र में रखा है। लक्ष्य है कि प्रदेश के शत-प्रतिशत युवाओं को इंडस्ट्री-बेस्ड स्किल्स में प्रशिक्षित किया जाए और चार करोड़ से अधिक ग्लोबल स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार की जाए। प्रदेश के पांच शैक्षणिक संस्थानों को दुनिया के 200 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शामिल करने की भी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इंडस्ट्री 4.0 के अनुरूप युवाओं को तैयार किया जाएगा और विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटीज एवं आरएंडडी सेंटर्स की स्थापना होगी।