Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Agriculture Minister Launches Helpline for Farmers Issues and Information
किसानों की सहायता के लिए कृषि विभाग का हेल्पलाइन नम्बर जारी

किसानों की सहायता के लिए कृषि विभाग का हेल्पलाइन नम्बर जारी

संक्षेप:

Lucknow News - 0522-2317003 पर मिलेगी खेती किसानी की हर जानकारी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि मंत्री सूर्य

Jan 28, 2026 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को लखनऊ में किसानों की प्रत्येक समस्या के प्रभावी समाधान और उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी सुलभ कराने के लिए कृषि विभाग के विशेष हेल्पलाइन नंबर-0522-2317003 को जारी किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के कृषकों को एक ही प्लेटफार्म पर कृषि से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराना है। कृषि विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से किसान अब डिजिटल कृषि सर्वेक्षण, फार्मर रजिस्ट्री, सोलर पंप और कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही इस हेल्पलाइन पर बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों की उपलब्धता और विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विवरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस हेल्पलाइन नंबर पर सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक किसानों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि यह डिजिटल व्यवस्था किसानों को बिचौलियों से बचाकर सीधे सरकारी लाभ और सटीक सूचनाएं प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी। बाद में कृषि मंत्री शाही एवं कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कृषि निदेशालय में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चार महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें कीं। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश बीज नीति-2025 की समीक्षा, निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति तथा विभागीय कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज सुलभ कराना, कृषि उत्पादकता बढ़ाना और प्रदेश को बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है। श्री शाही ने वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए उन मदों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की, जिनमें लक्ष्य की तुलना में अभी तक बहुत कम बजट खर्च किए गए हैं। साथ ही स्पष्ट रूप में कहा कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।