नवाचार का प्रयोग कर देश की उन्नति में योगदान दें युवा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ। निज संवाददाता

नवाचार का प्रयोग कर देश की उन्नति में योगदान दें युवा

लखनऊ। निज संवाददाता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र और विज्ञान भारती अवध प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को इनोवेशन, इन्वेंशन और पेटेंट पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के रिटायर्ड जस्टिस शबीउल हसनैन ने नवाचार और बौद्धिक संपदा पर अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं से नवाचार का प्रयोग कर देश की उन्नति में योगदान करने का आह्वान किया। वहीं, विशिष्ट वक्ता के रूप में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन पुरस्कार से सम्मानित गुजरात के मनसुखभाई प्रजापति ने नवाचार पर विचार रखे। भारतीय बौद्धिक संपदा अधिकार संरक्षण व पेटेंट के विषय में बलराम सिंह यादव ने अपने विचार रखे। उद्यमिता विकास संस्थान उप्र सरकार से ममता चौहान ने आत्मनिर्भर भारत,स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया और अन्य विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र से क्षेत्रीय निदेशक मनोरमा सिंह एवं क्षेत्रीय सह निदेशक अनामिका सिन्हा ने किया। अंत में विज्ञान भारती अवध प्रांत के संगठन मंत्री श्रेयांश मंडलोई ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन इन्नोवेटिव भारत मिशन विज्ञान भारती अवध प्रांत के समन्वय संदीप द्विवेदी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।