सहायक अभियंताओं के 600 खाली पदों पर हो भर्ती - अभियंता संघ
Feb 28, 2026 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - लखनऊ में राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने सहायक अभियंताओं के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की मांग की है। पावर कॉरपोरेशन में 500 और उत्पादन निगम में 100 पद खाली हैं। पिछले चार वर्षों से आयोग ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, जिससे उपभोक्ता सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने ऊर्जा निगमों में सहायक अभियंताओं के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन खाली पदों में से 500 पद पावर कॉरपोरेशन में ही हैं जबकि 100 पद उत्पादन निगम में हैं। विद्युत सेवा आयोग को नोटिफिकेशन जारी करके इन पदों पर भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए थी। हालांकि, बीते चार साल से आयोग ने सहायक अभियंताओं की रिक्तियों के सापेक्ष भर्ती का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे उपभोक्ता सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


