विधान भवन रक्षक के 170 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 9 जून से

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून और संशोधन 6 जुलाई तक लखनऊ, विशेष

विधान भवन रक्षक के 170 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 9 जून से

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विधान भवन रक्षक और विधान भवन आग्निक / अग्निरक्षक के 170 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 9 से 29 जून तक आवेदन लिए जाएंगे और संशोधन 6 जुलाई तक किया जा सकेगा। आवेदन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन लिए जाएंगे।आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई। भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। इसके स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है।

विधान भवन रक्षक के 120 पदों में 51 अनारक्षित, 31 अनुसूचित जाति, दो अनुसूचित जनजाति, 24 अन्य पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस के 12 पद हैं।विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक के 50 पदों में 26 अनारक्षित, नौ-नौ पद एससी व ओबीसी, एसटी के एक व ईडब्ल्यूएस के पांच पद हैं। दोनों पदों पर भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से पास होना चाहिए। आवेदन के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। भर्ती के बारे में अन्य जानकारियां आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।