ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमशकगंज में अवैध कब्जा हटाने पर हंगामा

मशकगंज में अवैध कब्जा हटाने पर हंगामा

- नगर निगम के जोन-6 में छह सफाई कर्मचारी मौके से गायब मिले - नोडल

मशकगंज में अवैध कब्जा हटाने पर हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 05 Aug 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

- नगर निगम के जोन-6 में छह सफाई कर्मचारी मौके से गायब मिले

- नोडल अधिकारी ने सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

नगर निगम ने गुरुवार को राजधानी के विभिन्न जोन में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जोन-एक के मशकगंज-वजीरगंज वार्ड में अवैध कब्जा हटाने के दौरान लोगों ने हंगामा किया। वहीं जोन-छह में छह सफाई कर्मचारी मौके से गायब रहे। इस पर नोडल अधिकारी विशम्भर बाबू ने सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।

नगर निगम के जोन-एक में सुनील कुमार रावत के नेतृत्व में मशकगंज-वजीरगंज वार्ड में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में कबाड़ियों ने अवैध कब्जा कर रखा था। अधिकारियों के निर्देश पर सभी अवैध काब्जा हटा दिये गये। इससे लोग भड़क गये और हंगामा करने लगे। मौके पर नगर आयुक्त भी पहुंचे। वहीं जोन-दो में महेश चन्द्र वर्मा ने कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड, जोन-तीन में अशोक सिंह ने अलीगंज वार्ड, जोन-चार में अरविन्द राव, संयुक्त निदेशक ने राजीव गांधी-द्वितीय वार्ड, जोन-पांच अर्चना द्विवेदी ने सरोजनी नगर-द्वितीय वार्ड, जोन-छह में विशंम्भर बाबू ने दौलतगंज वार्ड, जोन-सात में अमित कुमार ने शंकरपुरवा-तृतीय वार्ड और जोन-आठ में राकेश कुमार यादव ने हिन्द नगर वार्ड का निरीक्षण किया। इसमें कहीं गदंगी तो कहीं कर्मचारी मौके से गायब मिले। हालांकि निरीक्षण में करीब 53.5 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया। इसके अलावा अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग व बैनर हटाए गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें