बिजली चोरी में पकड़ने पर हंगामा, 12 पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चौक इलाके में बुधवार को बिजली चोरी के खिलाफ लेसा और विजिलेंस

बिजली चोरी में पकड़ने पर हंगामा, 12 पर केस

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चौक इलाके में बुधवार को बिजली चोरी के खिलाफ लेसा और विजिलेंस टीम ने एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने जब अचानक छापा मारा, तो पाया कि ज्यादातर घरों में सीधे पोल से कटिया लगाकर एसी और कूलर धड़ल्ले से चलाए जा रहे थे। अधिकारियों के निर्देश पर जब बिजली कर्मचारियों ने पोल से इन अवैध कनेक्शनों को काटना शुरू किया, तो स्थानीय लोग भड़क गए और मौके पर भारी हंगामा करने लगे। भारी विरोध के बावजूद विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

इस मामले में टीम ने भोले नाथ, सोनी, इरफान, मो. मुंतियाज, नौसीन सिद्दीकी, मुन्ने, आलिया, जीनत, सलीम, गुलशन, शबा और सायरा सहित कई आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।-----------------मटियारी और भरत नगर में बिजली गुल, अंधेरालखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।मटियारी के प्रेमबाग और भरत नगर में रात नौ बजे से देर रात तक बिजली गुल रही। इसके अलावा रहीमाबाद इलाके के कहला गांव में कटिया लगाने के विरोध पर दो पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए रहीमाबाद थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।