Lucknow News: नवरात्रि में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने को प्रोत्साहित करेगा महिला आयोग

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News: लखनऊ प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग नवरात्रि के दौरान स्कूलों

Lucknow News: नवरात्रि में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने को प्रोत्साहित करेगा महिला आयोग

Lucknow News: लखनऊ प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग नवरात्रि के दौरान स्कूलों में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आयोग साइबर अपराधो से बचने व सचेत रहने के प्रशिक्षण भी दिलाएगा। शुक्रवार को आयोग की हुई मासिक समीक्षा बैठक में मुख्य फोकस नवरात्रि के दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए किए जाने वाले उपायों पर केन्द्रित रहा।आयोग अध्यक्ष, डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा आयोग का पुर्नगठन किये जाने पर उनके प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही आयोग की ऐप के तैयार किए जाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं शरदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोग की ओर से आयोग के जिलास्तरीय कार्यालयों के सहयोग से विशेष कार्यक्रम के आयोजन कराये जाने पर चर्चा की गई।

बैठक में आयोग की अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष चारू चौधरी समेत सदस्य हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, अंजू प्रजापति, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, मीना कुमारी, गीता बिन्द, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पाण्डेय, डा. प्रियंका मौर्य, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाही, सुनीता सैनी, एकता सिंह, जनक नंदिनी, मनीषा अहलावत, अवनी सिंह, सपना कश्यप एवं आयोग की अधिकारी मौजूद थीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: नवरात्रि में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने को प्रोत्साहित करेगा महिला आयोग