नए मतदाता बनने को अब तक भरे गए 16.50 लाख फॉर्म-6
Lucknow News - - पिछले तीन दिनों में 34 हजार लोगों ने भरे फॉर्म - 50 हजार लोगों

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 2.89 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। अब बीते मंगलवार से छह फरवरी तक दावे व आपत्तियां ली जा रही हैं। ऐसे में मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद अब तक तीन दिनों में ही 34 हजार से अधिक लोग मतदाता बनने को फॉर्म-6 भर चुके हैं। वहीं अब तक कुल 16.50 लाख से अधिक फॉर्म मतदाता बनने को आ चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राजनीतिक दलों और लोगों की ओर से पिछले तीन दिनों में 1314 लोगों के फॉर्म-6 भरे गए हैं।
राजनीतिक दलों की ओर से 1334 लोगों को फॉर्म भरवाते हुए दावे व आपत्तियां दाखिल कराई गईं हैं। सबसे ज्यादा 1214 फॉर्म भाजपा ने भरवाए हैं। वहीं 82 सपा ने, 19-19 फॉर्म कांग्रेस व बसपा ने भरवाए हैं। अपना दल (एस) व आम आदमी पार्टी ने एक भी फॉर्म नहीं भरवाया है। वहीं 32290 लोग पिछले तीन दिनों में फॉर्म-6 भर चुके हैं। वहीं ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के पहले 16.18 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरा था। ऐसे में अब तक कुल 16.50 लाख लोग मतदाता बनने को फॉर्म भर चुके हैं। दूसरी ओर मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए 50 हजार लोगों ने आवेदन किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


