ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराने में यूपी देश में अव्वल

अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराने में यूपी देश में अव्वल

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर गणतंत्र दिवस...

अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराने में यूपी देश में अव्वल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 27 Jan 2023 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर गणतंत्र दिवस पर प्रदेश में निर्मित 8799 अमृत सरोवरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इतने अधिक सरोवरों पर ध्वजारोहण में यूपी देश में पहले नंबर पर रहा। सरोवरों पर ध्वजारोहण में मध्य प्रदेश दूसरे और जम्मू-कश्मीर तीसरे स्थान पर रहे।

प्रदेश में अमृत सरोवरों पर आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अथवा उनके परिवार के सदस्य, शहीदों के परिवार के सदस्य, पद्म पुरूस्कार विजेता, ग्राम पंचायत के सबसे वृद्ध व्यक्ति को ध्वज फहराने का मौका दिया गया। इन कार्यक्रमों में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, स्कूलों के बच्चे, महिलाओं, युवाओं के साथ गांव के लोग उपस्थित थे। आयुक्त ग्राम्य विकास जीएस प्रियदर्शी ने बताया है कि जिन सरोवरों पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम सबसे अच्छा हुआ है वहां से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें