कीटों से गन्ना खेती बचाने को किसान किए गए सतर्क
Lucknow News - - अप्रैल से जून तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

यूपी में गन्ना की खेती करने वाले किसानों को कीट से बचाव के लिए सतर्क किया गया है। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की ओर से गन्ना की खेती को कीटों से बचाने के लिए विभाग के शोध वैज्ञानिकों के सुझाव जारी किए गए हैं। इस समय गन्ने की फसल पर अंकुर बेधक (अर्ली शूटर बोरर) और चोटी बेधक कीट (टाप बोरर) का खतरा मंडरा रहा है।अप्रैल से जून महीने तक गन्ना किसानों को विशेष सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है। विभाग की ओर से फसल को नुकसान होने से बचाने और अच्छी पैदावार के लिए जरूरी उपाय करें।
अंकुर बेधक एवं चोटी बेधक कीट से प्रभावित पत्तियों या कल्लों पर अंडे के समूह व सूंडी को तोड़कर नष्ट कर दें। जैविक नियंत्रण के लिए ट्राइकोकार्ड 15 दिन के अंतराल पर उपयोग करें। वयस्क कीट पकड़ने के लिए 25 से 30 मीटर की दूरी पर फेरोमोन ट्रैप या लाइट ट्रैप लगाएं। यही नहीं रासायनिक नियंत्रण के उपाय भी किसानों को बताए जा रहे हैं। जरूरी दवाओं के छिड़काव से किस तरह फसल को बचाएं इसके उपाय बताए जा रहे हैं। फिलहाल किसानों को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की ओर से पूरी सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि कुछ चीनी मिलों के क्षेत्र में गन्ने की खेती में इन कीटों की प्रथम पीढ़ी का प्रकोप देखा जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


