ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयूपी : बाढ़ से बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बंद

यूपी : बाढ़ से बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बंद

यूपी में मंगलवार को राप्ती नदी में बाढ़ के चलते बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। बेलहा डिप पर करीब तीन फिट पानी तीव्र गति से बह रहा है। बाढ़ से नदी तटवर्ती करीब 350 गांव...

यूपी : बाढ़ से बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बंद
हिन्दुस्तान टीम,बलरामपुर।Tue, 16 Jul 2019 04:03 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी में मंगलवार को राप्ती नदी में बाढ़ के चलते बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। बेलहा डिप पर करीब तीन फिट पानी तीव्र गति से बह रहा है। बाढ़ से नदी तटवर्ती करीब 350 गांव प्रभावित हुए हैं।

राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बलरामपुर, उतरौला व तुलसीपुर तहसील के 350 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण व पुल निर्माण का काम चल रहा था। बेलहा डिप पर बाढ़ का पानी बहने से तुलसीपुर मार्ग पर आवागमन ठप है। बलरामपुर से सिद्धार्थनगर के लिए जाने वाला रास्ता बंद है। लगभग 40 गांवों में बाढ़ का पानी भरा है। फसलें भी डूब गई हैं। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें