यूपीएसआई भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ ने दबोचा

Mar 14, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - एसटीएफ ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बेचने की कोशिश कर रहे आयुष बघेल नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

यूपीएसआई भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ ने दबोचा

लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर युवाओं से ठगी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (UPSI) भर्ती परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बेचने की कोशिश कर रहे आयुष बघेल नामक युवक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अभ्यर्थियों को निशाना बना रहा था। उसने टेलीग्राम पर कई चैनल और ग्रुप बनाए हुए थे, जहां वह यूपीएसआई भर्ती परीक्षा का कथित “लीक पेपर” होने का दावा करता था। आरोपी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को भरोसे में लेकर उन्हें परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देता था।जांच

में सामने आया है कि आरोपी अभ्यर्थियों से पहले 10,000 रुपए एडवांस के रूप में लेता था और दावा करता था कि परीक्षा से पहले असली पेपर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद वह पेपर देने के नाम पर और 10,000 रुपए की मांग करता था। हालांकि, जो पेपर वह दिखाता था वह वास्तव में टेलीग्राम चैनलों पर पहले से मौजूद पुराने या फर्जी प्रश्नपत्र होते थे।एसटीएफ को इस तरह की ठगी की सूचना मिलने के बाद टीम ने निगरानी शुरू की और पुख्ता जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा अब तक कितने अभ्यर्थियों को ठगी का शिकार बनाया गया है। एसटीएफ ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के पेपर लीक के झांसे में न आएं और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।