Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUP Police Reshuffle New Appointments for 20 IPS Officers Including Lucknow s New Joint Police Commissioner
प्रोन्नति के बाद नौ अधिकारियों समेत 20 आईपीएस अफसरों को नई तैनाती

प्रोन्नति के बाद नौ अधिकारियों समेत 20 आईपीएस अफसरों को नई तैनाती

संक्षेप:

Lucknow News - यूपी पुलिस में 20 आईपीएस अफसरों की नई तैनाती की पहली तबादला सूची जारी की गई है। इसमें एडीजी और आईजी स्तर के दो अफसरों का कार्यभार हटाया गया है। अपर्णा कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि किरण एस. को लखनऊ रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है।

Jan 07, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

एडीजी और आईजी स्तर के दो अफसरों का एक कार्यभार हटाया गया अपर्णा कुमार लखनऊ की नई संयुक्त पुलिस कमिश्नर किरण एस. लखनऊ रेंज के आईजी ज्योति नारायण प्रयागराज के नए एडीजी जोन नौ प्रोन्नत आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी पुलिस में प्रोन्नति मिलने के बाद 20 आईपीएस अफसरों को नई तैनाती की पहली तबादला सूची बुधवार को जारी की गई। इसमें एडीजी और आईजी स्तर के दो अफसरों का एक कार्यभार हटा लिया गया। वहीं किरण एस.को लखनऊ रेंज का नया आईजी नियुक्ति किया गया है। वह अभी तक प्रतीक्षारत थे। उनकी कुछ समय पहले ही डीआईजी से आईजी पद पर प्रोन्नति हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आईजी मानवाधिकारी अपर्णा कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इस तबादला सूची में डीआईजी, आईजी और एडीजी स्तर के अधिकारी ही हैं। इसमें नौ आईपीएस अफसर कुछ समय पहले की प्रोन्नति पाए हैं। एडीजी प्रयागराज डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। जालौन पीटीएस के एडीजी ज्योति नारायण अब प्रयागराज जोन के नए एडीजी होंगे। इसी तरह एडीजी मानवाधिकारी राम कुमार को एडीजी लाजिस्टिक्स, एडीजी लाजिस्टिक राजकुमार को एडीजी मानवाधिकार बनाया गया है। एडीजी प्रशांत कुमार के पास प्रशासन के साथ मुख्यालय का भी प्रभार था। अब वह सिर्फ प्रशासन का कार्यभार देखेंगे। तरुण गाबा के पास आईजी लखनऊ और सुरक्षा का कार्यभार था। अब एडीजी पद पर प्रोन्नत होने के बाद उन्हें एडीजी सुरक्षा बनाया गया है। कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार को प्रोन्नति मिलने पर एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड नियुक्त किया गया। इसी तरह आईजी रेलवे राजेश मोडक को आईजी स्थापना, आईजी भवन-कल्याण आरके भारद्वाज को आईजी रेलवे बनाया गया। डीआईजी से आईजी पद पर प्रोन्नत आनन्द कुलकर्णी को तकनीकी सेवा से बदल कर आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ कमिश्नरेट के संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित वर्मा को प्रोन्नति मिलने के बाद ईओडब्ल्यू का आईजी, सीआईडी के डीआईजी डॉ. अखिलेश निगम को प्रोन्नति मिलने पर इसी विभाग में आईजी बनाया गया है। प्रयागराज कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त एन. कोलांची को प्रोन्नति के बाद प्रयागराज रेलवे का आईजी, फोरेंसिंक इंस्टीटयूट के डीआईजी राजीव मल्होत्रा को प्रोन्नति मिलने पर वहीं पर आईजी बना दिया गया है। प्रतीक्षा में चल रहे डीआईजी रोहन पी. कनय को डीआईजी विशेष जांच,डीआईजी मो. इमरान को डीआईजी भवन-कल्याण्,पुलिस मुख्यालय के एसपी संतोष कुमार मिश्र को प्रोन्नति के बाद डीआईजी पीटीएस जालौन और प्रोन्नत होने पर यूपी-112 के एसपी विजय ढुल को अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट बनाया गया है।