Lucknow News: आरक्षी व समकक्ष 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: - 4481 महिला अभ्यर्थियों का हुआ चयन - पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट

Lucknow News: आरक्षी व समकक्ष 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी

Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता

भर्ती का अंतिम परिणाम जारी

पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष 32,679 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती की चयन प्रकिया चार माह में पूरी की है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची भर्ती बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों में कुल 4481 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

पदों और श्रेणियों का चयन विवरण

पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के डीजी एसबी शिरडकर के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस के 10469, आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 15131, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल के 1341, पीएसी महिला बटालियन के महिला आरक्षी के 2282, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71, जेल वार्डर (पुरुष) के 3279 व जेल वार्डर (महिला) के 106 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। अंतिम चयन परिणाम में सामान्य वर्ग के कुल 6685 अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 4628 अभ्यर्थी हैं।

इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 8818 पदों की तुलना में 18,210 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति के 6857 पदों की तुलना में 7136 अभ्यर्थी तथा अनुसूचित जनजाति के 647 पदों की तुलना में 648 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें कुल 4481 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। बोर्ड के अनुसार भर्ती के लिए 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। भर्ती की लिखित परीक्षा इसी वर्ष आठ, नौ व 10 जून को सभी जिलों में कुल छह पालियों में हुई थी। अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दौड़ एक से 11 अक्तूबर के मध्य हुई थी। हर अभ्यर्थी की दौड़ के मूल्यांकन के लिए आरएफआईडी तकनीक का प्रयोग किया गया। बोर्ड ने दौड़ पूरी होने के तीन दिन बाद अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।

----

नार्मलाइज्ड अंक नवंबर में होंगे प्रदर्शित

नवंबर में प्रदर्शित होंगे नार्मलाइज्ड मार्क

लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंकों (नार्मलाइज्ड स्कोर) का प्रदर्शन बोर्ड की वेबसाइट पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। प्रसामान्यीकृत अंक देखने के लिए अभ्यर्थी द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कितने पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी किया गया है?−
आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष के 32,679 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: आरक्षी व समकक्ष 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी