आज शाम तक सम्पत्ति का ब्योरा न देने वाले पुलिसकर्मियों का वेतन रुकेगा

Jan 14, 2025 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी चल-अचल सम्पत्ति का ब्योरा मानव सम्पदा पोर्टल पर 15 जनवरी, 2024 तक देना है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनका जनवरी का वेतन रोक दिया जाएगा और...

आज शाम तक सम्पत्ति का ब्योरा न देने वाले पुलिसकर्मियों का वेतन रुकेगा

मानव सम्पदा पोर्टल पर वर्ष 2024 की सम्पत्ति का देना था ब्योरा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्ष 2024 की अपनी चल-अचल सम्पत्ति का ब्योरा देने की अंतिम तारीख 15 जनवरी है। इस दिन शाम तक मानव सम्पदा पोर्टल पर ब्योरा दर्ज न कराने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का जनवरी का वेतन रोक दिया जाएगा।

शासन ने इसके लिए 15 जनवरी अंतिम तारीख तय की है। इस संबंध में एक जनवरी, 2025 को सभी जिलों को पत्र भी भेज दिया गया था। पुलिस मुख्यालय से निर्देश दिया गया है कि तय समय पर अपनी सम्पत्ति का ब्योरा दर्ज न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली -1999 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और जनवरी का वेतन भी रोक दिया जाएगा। पत्र में अपील भी की है कि सभी कर्मचारी 15 जनवरी की शाम तक अपनी सम्पत्ति का ब्योरा जरूर दर्ज कर दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।