Lucknow News: हाईकोर्ट के निर्णय का अध्ययन कर लेंगे उठाएंगे उचित कदम : ओपी राजभर

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि यूपी

Lucknow News: हाईकोर्ट के निर्णय का अध्ययन कर लेंगे उठाएंगे उचित कदम : ओपी राजभर

Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि यूपी में तीन महीने में पंचायत चुनाव कराए जाने के कोर्ट के आदेश का हम सम्मान करते हैं। जल्द हाईकोर्ट के निर्णय की कॉपी ली जाएगी और उसका अध्ययन किया जाएगा। अभी विधानसभा चुनाव, जनगणना और यूपी बोर्ड परीक्षाएं सभी इसी बीच में होनी है। ऐसे में इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए आगे उचित कदम उठाया जाएगा।बीते 25 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें प्रशासक बनाया गया था। उसके बाद जुलाई में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्षों को भी कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें भी प्रशासक बना दिया गया था।

फिलहाल, राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव की मतदाता सूची 10 जून को जारी कर चुका है। उसकी तैयारियां भी चुनाव को लेकर लगभग पूरी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण तय करने के लिए राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन 20 मई को किया गया था और अब इसका छह महीने का कार्यकाल नवंबर में पूरा होगा। ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए गठित आयोग की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। ओबीसी आरक्षण जारी होने के बाद ही सीटों पर आरक्षण तय कर चुनाव कराए जाने हैं। फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार चुनाव कराने में बहुत अड़चन नहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: हाईकोर्ट के निर्णय का अध्ययन कर लेंगे उठाएंगे उचित कदम : ओपी राजभर