नरेंद्र भूषण गए केंद्र, आशीष व सुंदरम को अतिरिक्त प्रभार

Apr 06, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - आशुतोष निरंजन प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने

नरेंद्र भूषण गए केंद्र, आशीष व सुंदरम को अतिरिक्त प्रभार

राज्य सरकार ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव भूमि संसाधन के पद पर नियुक्ति पाने के बाद वर्ष 1994 बैच के आईएएस अधिकारी नरेंद्र भूषण को सोमवार को कार्यमुक्त कर दिया। उनके दोनों विभागों का दायित्व डा. आशीष कुमार गोयल और डा. एमकेएम सुंदरम को दिया है। डा. आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड, जल विद्युत निगम, राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा पारेषण एवं अपर स्थानिक आयुक्त का दायित्व पूर्ववत बना रहेगा। डा. एमके एम सुंदरम को प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये दोनों विभाग नरेंद्र भूषण के पास थे।इसके अलावा यूपी काडर के आईएएस अधिकारी आशुतोष निरंजन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट आए हैं। वे 28 जून 2024 से 5 अप्रैल 2026 तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे। स्वयं के अनुरोध पर उनकी समय पूर्व यूपी में वापसी हुई है। उन्होंने सोमवार को राज्य के नियुक्ति विभाग में ज्वाइनिंग दे दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।