हर गरीब व पात्र को मिलेगा पक्का मकान: केशव प्रसाद

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ

Lucknow News - - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में यूपी अग्रणी राज्य - 12 राज्यों को 10,021 करोड़

हर गरीब व पात्र को मिलेगा पक्का मकान: केशव प्रसाद

लखनऊ, विशेष संवाददाता

ये भी पढ़ें:
हर गरीब व पात्र को मिलेगा पक्का मकान: केशव प्रसाद

आवास योजना की जानकारी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को पक्के मकान देने के साथ उनके घर तक सड़क, नल से जल, आयुष्मान कार्ड, रसोई गैस, बिजली, शौचालय आदि का लाभ भी दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 12 राज्यों को 10,021 करोड़ रुपये जारी हुए।

वर्चुअल बैठक की जानकारी

केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में ये जानकारी दी। बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4.15 करोड़ लक्ष्य में 3.91 करोड़ आवासों की मंजूरी दी गई। केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि यूपी में पीएम आवास पात्रों को दिए जा रहे हैं। यूपी देश के अन्य राज्यों में अग्रणी है। स्वयं सहायता समूहो की बहनों को व राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया गया है। 75 प्रतिशत से अधिक मकान बहनों को दिए गए हैं।

पात्रता और प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि नए पात्र लोगों के मकान स्वीकृति की प्रक्रिया हम शीघ्र पूरी करने वाले हैं। जिन पात्रों के पास मकान बनवाने के लिए भूमि नहीं है, उन्हें पट्टा देकर भूमि की व्यवस्था कराएंगे। वर्चुअल बैठक के बाद उच्चाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ हुई बैठकों में उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर शीघ्र पत्राचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

सामान्य प्रश्न

यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना किसके तहत गरीबों को मकान दिए जा रहे हैं?

यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कितने राज्यों को धनराशि जारी हुई है?

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 12 राज्यों को 10,021 करोड़ रुपये जारी हुए हैं।

यूपी में पीएम आवास योजना के तहत कितने आवासों की मंजूरी दी गई है?

यूपी में पीएम आवास योजना के तहत 3.91 करोड़ आवासों की मंजूरी दी गई है।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख