खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के माध्यम से प्रदेश में हो रहा अधिक पूंजी निवेश - केशव

Jan 01, 2026 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए नए निवेश और नीति की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित करने और परियोजनाओं की समयबद्धता पर जोर दिया है। इसके साथ ही अग्निशमन सेवा से संबंधित समस्याओं का समाधान करने की प्रशंसा भी की गई है।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के माध्यम से प्रदेश में हो रहा अधिक पूंजी निवेश - केशव

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक पूंजी निवेश कराया जा रहा है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति -2023 व पीएमएफएमई योजना के क्रियान्वयन में बेहतर व उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उनसे प्रेरित होकर अन्य अधिकारी भी अच्छा कार्य कर सकें। श्री मौर्य ने प्रदेश की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत स्थापित इकाइयों के थर्ड पार्टी निरीक्षण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं और कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति -2023 के तहत प्राप्त परियोजना प्रस्तावों पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए ताकि इस क्षेत्र में निवेश में और तेजी आ सके।

साथ ही समय से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाने एवं स्थापित इकाइयों के सब्सिडी आदि के प्रकरणों की समीक्षा करते रहने व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के क्रियान्वयन पर विशेष रूप से फोकस करने के भी निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीना ने, अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवा मुख्यालय पद्मजा चौहान के साथ बैठक कर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के तहत अनुदान के लिए आवेदन करने वाले उद्यमियों के अग्निशमन संबंधित समस्याओं के निवारण में रूचि लेकर निस्तारण कराए जाने की प्रशंसा की। अग्निशमन विभाग द्वारा उद्यमियों की समस्याओं का निवारण कराते हुए उन्हें हाथ के हाथ अग्निशमन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने एवं उनकी अग्निशमन संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;